मरकुस 16:9-11
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
कुछ अनुयायियों को यीशु का दर्शन
(मत्ती 28:9-10; यूहन्ना 20:11-18; लूका 24:13-35)
9 सप्ताह के पहले दिन प्रभात में जी उठने के बाद वह सबसे पहले मरियम मगदलीनी के सामने प्रकट हुआ जिसे उसने सात दुष्टात्माओं से छुटकारा दिलाया था। 10 उसने यीशु के साथियों को, जो शोक में डूबे, विलाप कर रहे थे, जाकर बताया। 11 जब उन्होंने सुना कि यीशु जीवित है और उसने उसे देखा है तो उन्होंने विश्वास नहीं किया।
Read full chapter
मारक 16:9-11
Saral Hindi Bible
9 जब सप्ताह के पहिले दिन तड़के मसीह येशु जीवित हुए, उन्होंने सबसे पहिले स्वयं को मगदालावासी मरियम पर प्रकट किया, जिसमें से उन्होंने सात प्रेतों को निकाला था. 10 उसने जा कर विलाप तथा रोते हुए अपने साथियों को इसका समाचार दिया. 11 उन्होंने इस पर विश्वास नहीं किया कि मसीह येशु अब जीवित हैं तथा मरियम ने उन्हें देखा है.
Read full chapter© 1995, 2010 Bible League International
New Testament, Saral Hindi Bible (नए करार, सरल हिन्दी बाइबल) Copyright © 1978, 2009, 2016 by Biblica, Inc.® All rights reserved worldwide.