Add parallel Print Page Options

छुटकर वापस आने वाले बन्दियों की सूची

ये राज्य के वे व्यक्ति हैं जो बन्धुवाई से लौट कर आये। बीते समय में बाबेल का राजा नबूकदनेस्सर उन लोगों को बन्दी के रूप में बाबेल लाया था। ये लोग यरूशलेम और यहूदा को वापस आए। हर एक व्यक्ति यहूदा में अपने—अपने नगर को वापस गया। ये वे लोग हैं जो जरूब्बाबेल के साथ वापस आए: येशू, नहेम्याह, सहायाह, रेलायाह, मौर्दकै, बिलशान, मिस्पार, बिगवै, रहूम और बाना। यह इस्राएल के उन लोगों के नाम और उनकी संख्या है जो वापस लौटे:

परोश के वंशज2,172
शपत्याह के वंशज372
आरह के वंशज775
येशू और योआब के परिवार के पहत्मोआब के वंशज2,812
एलाम के वंशज1,254
जत्तू के वंशज945
जक्कै के वंशज760
10 बानी के वंशज642
11 बेबै के वंशज623
12 अजगाद के वंशज1,222
13 अदोनीकाम के वंशज666
14 बिगवै के वंशज2,056
15 आदीन के वंशज454
16 आतेर के वंशज हिजकिय्याह के पारिवारिक पीढ़ी से98
17 बेसै के वंशज323
18 योरा के वंशज112
19 हाशूम के वंशज223
20 गिब्बार के वंशज95
21 बेतलेहेम नगर के लोग123
22 नतोपा के नगर से56
23 अनातोत नगर से128
24 अज्मावेत के नगर से42
25 किर्यतारीम, कपीरा और बेरोत नगरों से743
26 रामा और गेबा नगर से621
27 मिकमास नगर से122
28 बेतेल और ऐ नगर से223
29 नबो नगर से52
30 मग्बीस नगर से156
31 एलाम नामक अन्य नगर से1,254
32 हारीम नगर से320
33 लोद, हादीद और ओनो नगरों से725
34 यरीहो नगर से345
35 सना नगर से3,630

36 याजकों के नाम और उनकी संख्या की सूची यह है:

यदायाह के वंशज (येशू की पारिवारिक पीढ़ी से)973
37 इम्मेर के वंशज1,052
38 पशहूर के वंशज1,247
39 हारीम के वंशज1,017

40 लेवीवंशी कहे जाने वाले लेवी के परिवार की संख्या यह है:

येशू, और कदमिएल होदग्याह की पारिवारिक पीढ़ी से74

41 गायकों की संख्या यह है:

आसाप के वंशज128

42 मन्दिर के द्वारपालों की संख्या यह है:

शल्लूम, आतेर, तल्मोन, अक्कूब, हतीता और शोबै के वंशज139

43 मन्दिर के विशेष सेवक ये हैं:

ये सीहा, हसूपा और तब्बाओत के वंशज हैं।

44 केरोस, सीअहा, पादोन,

45 लबाना, हागाब, अक्कूब

46 हागाब, शल्मै, हानान,

47 गिद्दल, गहर, रायाह,

48 रसीन, नकोदा, गज्जाम,

49 उज्जा, पासेह, बेसै,

50 अस्ना, मूनीम, नपीसीम।

51 बकबूक, हकूपा, हर्हूर,

52 बसलूत, महीदा, हर्शा,

53 बर्कोस, सीसरा, तेमह,

54 नसीह और हतीपा।

55 ये सुलैमान के सेवकों के वंशज हैं:

सोतै, हस्सोपेरेत और परूदा की सन्तानें।

56 याला, दर्कोन, गिद्देल,

57 शपत्याह, हत्तील, पोकरेतसबायीम।

58 मन्दिर के सेवक और सुलैमान के सेवकों के कुल वंशज392

59 कुछ लोग इन नगरों से यरूशलेम आये: तेल्मेलह, तेलहर्शा, करूब, अद्दान और इम्मेर। किन्तु ये लोग यह प्रमाणित नहीं कर सके कि उनके परिवार इस्राएल के परिवार से हैं।

60 उनके नाम और उनकी संख्या यह है: दलायाह, तोबिय्याह और नकोदा के वंशज652

61 यह याजकों के परिवारों के नाम हैं:

हबायाह, हक्कोस और बर्जिल्लै के वंशज (एक व्यक्ति जिसने गिलादी के बर्जिल्लै की पुत्री से विवाह किया था और बर्जिल्लै के पारिवारिक नाम से ही जाना जाता था।)

62 इन लोगों ने अपने पारिवारिक इतिहासों की खोज की, किन्तु उसे पा न सके। उनके नाम याजकों की सूची में नहीं सम्मिलित किये गये थे। वे यह प्रमाणित नहीं कर सके कि उनके पूर्वज याजक थे। इसी कारण वे याजक नहीं हो सकते थे। 63 प्रशासक ने इन लोगों को आदेश दिया कि ये लोग कोई भी पवित्र भोजन न करें। वे तब तक इस पवित्र भोजन को नहीं खा सकते जब तक एक याजक जो ऊरीम और तुम्मीम का उपयोग करके यहोवा से न पूछे कि क्या किया जाये।

64-65 सब मिलाकर बयालीस हजार तीन सौ साठ लोग उन समूहों में थे जो वापस लौट आए। इसमें उनके सात हजार तीन सौ सैंतीस सेवक, सेविकाओं की गणना नहीं है और उनके साथ दो सौ गायक और गायिकाएं भी थीं। 66-67 उनके पास सात सौ छत्तीस घोड़े, दो सौ पैंतालीस खच्चर, चार सौ पैंतीस ऊँट और छः हजार सात सौ बीस गधे थे।

68 वह समूह यरूशलेम में यहोवा के मन्दिर को पहुँचा। तब परिवार के प्रमुखों ने यहोवा के मन्दिर को बनाने के लिये अपनी भेंटें दीं। उन्होंने जो मन्दिर नष्ट हो गया था उसी के स्थान पर नया मन्दिर बनाना चाहा। 69 उन लोगों ने उतना दिया जितना वे दे सकते थे। ये वे चीज़ें हैं जिन्हें उन्होंने मन्दिर बनाने के लिये दिया: लगभग पाँच सौ किलो सोना, तीन टन चाँदी और याजकों के पहनने वाले सौ चोगे।

70 इस प्रकार याजक, लेवीवंशी और कुछ अन्य लोग यरूशलेम और उसके चारों ओर के क्षेत्र में बस गये। इस समूह में मन्दिर के गायक, द्वारपाल और मन्दिर के सेवक सम्मिलित थे। इस्राएल के अन्य लोग अपने निजी निवास स्थानों में बस गये।